सूत्रों के मुताबिक, चिराग के चुनाव लड़ने से बिहार में NDA गठबंधन को और मजबूती मिलेगी। उनकी युवा छवि और बिहार के विकास के लिए उनकी ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ की सोच को जनता के बीच ले जाने की रणनीति बनाई गई है। LJP (रामविलास) चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने के प्रस्ताव को औपचारिक रूप देने के लिए अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी या प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक बुला सकती है