यूक्रेन द्वारा रणभूमि पर रूस को पराजित करने की आशा करना निरर्थक है, चूँकि मॉस्को के पास परमाणु हथियार हैं. ऐसे में उत्तरी अटलांटिक सन्धि संगठन (NATO) के सदस्य देशों द्वारा कीव को हथियार मुहैया कराया जाना, एक आत्मघाती हथकंडा है. रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लैवरोव ने शनिवार को यूएन महासभा को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है.