संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय OCHA ने शुक्रवार को कहा है कि ग़ाज़ा पट्टी में इसराइली अधिकारी इसराइली अधिकारी अन्तरराष्ट्रीय राहत प्रयासों को गम्भीर रूप से बाधित कर रहे हैं. इस बाधा के ज़रिए ग़ाज़ा में लोगों को मानवीय सहायता से वंचित रखा जा रहा है और लोग भोजन के अभाव में मौत के मुँह में धकेले जा रहे हैं.