कोटद्वार में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी ने 19 मई को बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष के बीच अंतिम दलीलें सुनीं। अभियोजन पक्ष ने कहा कि अंकिता और BJP से निष्कासित नेता विनोद आर्य के बेटे पुलकित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद पुलकित ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर अंकिता को नहर में धकेल दिया