PM Modi Kanpur Visit: पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए कारोबारी शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या ने बताया कि हमें प्रधानमंत्री कार्यालय के पीएम मोदी के मुलाकात के बारे में बता दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी चकेरी एयरपोर्ट पर हमसे मुलाकात करेंगे। एक सप्ताह पहले कानपुर से सांसद रमेश अवस्थी ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर पीएम मोदी पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए स्थानीय निवासी शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने का अनुरोध किया था