#narendramodi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “कुछ देर पहले हमने इस मंच से अलीपुरद्वार और कूच बिहार में सीटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना का शुभारंभ किया है। इस परियोजना से 2.5 लाख से अधिक घरों तक साफ, सुरक्षित और सस्ती गैस पाइप लाइन के जरिए पहुंचाई जाएगी। इससे ना केवल रसोई के लिए सिलेंडर खरीदने की चिंता खत्म होगी बल्कि परिवारों को सुरक्षित गैस सप्लाई भी मिल पाएगी…”