IndusInd Bank News: डेरिवेटिव अकाउंटिंग से जुड़ी खामियों के चलते करीब 20 साल बाद मार्च 2025 तिमाही में इंडसइंड बैंक घाटे में आई। इन खामियों के चलते बैंक के सीईओ और डिप्टी सीईओ को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब सामने आ रहा है कि बैंक ने इसके बारे में एक्सचेंजों को 15 महीने की देरी से जानकारी दी थी। यहां इसके बारे में सिलसिलेवार बताया जा रहा है