Nangloi Firing CCTV: दिल्ली के नांगलोई में एक रोशन हलवाई की दुकान पर कुछ बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग की थी, इस घटना का अब चौंका देने वाले खतरनाक वीडियो सामने आया है, पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार 2 लड़के दुकान के बाहर रुकते हैं और दोनों ने अपने चेहरे पर रुमाल बांधा हुआ था, साथ ही कैप भी पहनी हुई थी, ताकी वो पहचान छिपा सके।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर बाइक से उतरते ही दुकान की ओर फायरिंग करते हैं और घटना के तुरंत बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो जाते हैं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश भी हो रहा है। फायरिंग के कारणों का अभी तक पता नहीं लगाया जा सका, लेकिन इस तरह की फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने दुकान के आस-पास की सुरक्षा बढ़ा दी है और जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।