Market trend : डोमेस्टिक इंडेक्स निगेटिव रुझान के साथ सीमित दायरे में रहे। एफआईआई निवेश में कमजोरी और महंगे वैल्यूएशन का असर बाजार पर देखने को मिला। 90-डे के विराम के बाद भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर चिंता बनी हुई है। हालांकि घरेलू मोर्चे पर बेहतर मानसून की उम्मीद, घटती महंगाई और चौथी तिमाही में मजबूत जीडीपी की उम्मीद जैसे पॉजिटिव फैक्टर बाजार को सपोर्ट कर सकते हैं