28 May Weather Report, IMD Rain Alert: दिल्ली में वीकेंड पर हुई बारिश के बाद मौसम काफी अच्छा हो गया है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अगले 2 से 3 दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। वहीं आईएमडी की मानें तो 28 मई को स्थिति थोड़ी हल्की होगी, जहां बादलों के छाए रहने और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है