JAC 10th Result 2025 LIVE: लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज यानी मंगलवार (27 मई) को सुबह 11:30 बजे आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर JAC 10वीं रिजल्ट 2025 जारी कर देगा। छात्र अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करके कक्षा 10वीं JAC बोर्ड रिजल्ट घर बैठे देख सकते हैं। इस साल JAC 10वीं परीक्षा 2025 में करीब 4 लाख छात्र शामिल हुए थे। जबकि कक्षा 10वीं के लिए JAC बोर्ड परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च, 2025 के बीच आयोजित की गई थी