फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो का वियतनाम दौरा एक अलग ही वजह से चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों विमान से उतरते ही उनके चेहरे पर थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं। राष्ट्रपति मैक्रों दक्षिण-पूर्व एशिया के दौरे पर हैं, लेकिन इस यात्रा से जुड़ी राजनीतिक खबरों से ज्यादा यह छोटा सा पल लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।