Brij Bhushan Sharan Singh : अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गोमती मनोचा को यह तय करना था कि बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत को रद्द करने की पुलिस की रिपोर्ट स्वीकार की जाए या नहीं। इसी सिलसिले में उन्होंने शिकायत करने वाली नाबालिग को 26 मई को अदालत में पेश होने का आदेश दिया था। दिल्ली पुलिस ने 15 जून 2023 को यह रिपोर्ट दायर की थी, जिसमें उन्होंने इस मामले को बंद करने की सिफारिश की थी