Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़ी टिप्पणी की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह अमेरिका में टैंक और सैन्य सामान बनाना चाहते हैं। वह टी-शर्ट बनाने के लिए नहीं आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह 29 अप्रैल को वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट की टिप्पणी से सहमत हैं।