GE Vernova T&D Shares: जीई वर्नोवा टीएंडडी इंडिया के शेयरों में आज 26 मई को तूफानी तेजी देखने को मिली। कारोबार शुरू होते ही कंपनी का शेयर 10% उछलकर अपनी अपर सर्किट सीमा में पहुंच गया। यह तेजी कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद आई है, जो इसने शुक्रवार 23 मई को बाजार खत्म होने के बाद जारी किया था। इसके अलावा ब्रोकरेज नोमुरा ने भी इस शेयर अपनी ‘Buy’ रेटिंग को दोहराया है