Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: नेशनल हाई स्पीड रेल अथॉरिटी (NHSRCL) इस बुलेट ट्रेन के लिए किराया और ट्रैफिक का अंदाजा लगाने के लिए एक राइडरशिप सर्वे करा रही है। एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत गुजरात में साबरमती से वापी तक का फेज 2028 तक शुरू हो सकता है। इसके बाद अहमदाबाद से मुंबई तक 508 किलोमीटर लंबे रूट को साल 2030 तक चालू करने की योजना है