Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (25 मई) को ‘मन की बात’ के 122वें एपिसोड में राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की। पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है