PBKS vs DC Live IPL Match Score: IPL में आज का मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच जयपुर के सवई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल 2025 में दिल्ली का ये आखिरी मैच है, दिल्ली इस मैच को जीतकर अपने आईपीएल सफर का अंत करना चाहेगी। वहीं पंजाब की टीम इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर आना चाहेगी। प्वांइटस टेबल में पंजाब की टीम दूसरे स्थान पर तो वहीं दिल्ली की टीम पांचवें स्थान पर है