शरणार्थी मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (UNHCR) ने इस महीने, म्याँमार के तटीय क्षेत्र में दो नौका दुर्घटनाओं पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है, जिनमें कम से कम 427 रोहिंज्या लोगों के मारे जाने की ख़बर है. उधर, यूएन मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय ने दक्षिण सूडान में मनमाने ढंग से की जा रही गिरफ़्तारियों, तनातनी और नफ़रत भरे सन्देशों व भाषणों के बीच मानवाधिकारों के लिए बिगड़ती स्थिति पर चेतावनी जारी की है.