RCB vs SRH Pitch Report : दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पहले एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाला था पर बेंगलुरु के खराब मौसम को देखते हुए इस मैच को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया गया है। यह मुकाबला 23 मई को शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। हैदराबाद की टीम पहले ही आईपीएल के इस सीजन से बाहर हो चुकी है। वहीं आरसीबी इस मैच में हैदराबाद को मात देकर प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर जाना चाहेगी