Gadchiroli: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास हाल ही में खोले गए एफओबी (फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस) कवांडे के आसपास माओवादियों की मौजूदगी की पक्की जानकारी मिलने पर यह अभियान चलाया गया। एडिशनल एसपी रमेश के नेतृत्व में सी60 कमांडो की 12 टीमें (करीब 300 जवान) और सीआरपीएफ के एक दल ने मिलकर कल दोपहर भारी बारिश के बीच कवांडे और नेलगुंडा से इंद्रावती नदी की ओर सर्च ऑपरेशन शुरू किया