Clean Energy Stocks: क्लीन एनर्जी के शेयरों में अमेरिकी मार्केट में गिरावट की आहट भारतीय स्टॉक मार्कट में भी दिखी। घरेलू स्टॉक मार्केट में प्रीमियर एनर्जी (Premier Energies) और वारी एनर्जीज (Waaree Energies) के शेयरों में बिकवाली का भारी दबाव दिखा। बिकवाली के दबाव में ये 10 फीसदी तक टूट गए। जानिए कि इन क्लीन एनर्जी स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव क्यों है?