IMD Monsoon Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले दो से तीन दिनों में केरल तट पर दस्तक दे सकता है। अगर यह पूर्वानुमान सही रहता है, तो इस साल मानसून 25 मई को केरल पहुंचेगा, जो कि पिछले साल की तुलना में पांच दिन पहले होगा। वर्ष 2024 में मानसून की शुरुआत 30 मई को हुई थी