वीकली एक्सपायरी के दिन को लेकर सेबी अगले कुछ दिनों में फैसला कर सकती है। सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पाडे ने कहा कि वीकली एक्सपायरी को लेकर फ्रेमवर्क बना हुआ है। इसी के तहत जल्द सफाई जारी करेंगे। इसी महीने के अंत तक वायदा एक्सपायरी के दिन पर सर्कुलर जारी करेंगे। कंसल्टेशन पेपर पर सुझाव आने के बाद एक्सपायरी दिन को लेकर निर्देश जारी करेंगे