National Herald Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली की एक अदालत को बताया कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 142 करोड़ रुपये के “अपराध की आय” से लाभ हुआ है। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि नेशनल हेराल्ड से संबंधित संपत्तियां नवंबर 2023 में कुर्क की गई थीं। तब तक आरोपी अपराध की आय का आनंद ले रहे थे