पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने दलेलनगर और उमरताली स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर लकड़ी के ब्लॉक और अर्थिंग वायर बांध दिए थे। ये छेड़छाड़ किलोमीटर मार्कर 1129/14 के पास की गई थी। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस (20504) दिल्ली से डिब्रूगढ़ (असम) जा रही थी। ट्रैक पर गड़बड़ी देखते ही लोको पायलटों ने ट्रेन को समय रहते रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया