Market trend : अमेरिका और भारत के बीच संभावित ट्रेड डील को लेकर जागी उम्मीदें कमजोर पड़ रही हैं। खासकर चीन और ब्रिटेन द्वारा वाशिंगटन के साथ सफलतापूर्वक समझौते किए जाने के बाद निवेशक अब भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर स्पष्टता चाहते हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक ट्रेड डील को लेकर स्पष्टता नहीं आ जाती, घरेलू बाजार सीमित दायरे में ही घूमता रह सकता है