न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के सप्ताह में, ‘भारत दिवस’ आयोजित किया गया है. इस दिवस में, भारत स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय, रिलायंस फाउंडेशन तथा ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन (ORF) ने संयुक्त रूप से कार्यक्रमों का आयोजन किया जिनमें, वैश्विक दक्षिण में एक अग्रणी देश के रूप में भारत की बढ़ती भूमिका के तहत, सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के रास्ते तलाश करने के लिए उच्च-स्तरीय संवाद हुए.