Jamie Dimon 2006 से जेपी मॉर्गन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी लीडरशिप की सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके कार्यकाल में बैंक के शेयर की कीमत 500 फीसदी से ज्यादा चढ़ी है। 2008 के ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस के वक्त जेपी मॉर्गन को दूसरे बड़े बैंकों के मुकाबले कम मुश्किल का सामना करना पड़ा था