PI Industries पर जेफरीज ने खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 4460 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि CSM का एक्सपोर्ट घटने से रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। कीमतों में कटौती से CSM के एक्सपोर्ट में 2% गिरावट देखने को मिली। कच्चे माल की कम लागत के कारण कीमतों में कटौती नजर आई। घरेलू रेवेन्यू अनुमान से ज्यादा बढ़ा जबकि फार्मा का घाटा अनुमान के मुताबिक रहा