संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायताकर्मियों ने आगाह किया है कि सीरिया और लेबनान की सीमा पर एक नया मानवीय संकट उपज रहा है, जहाँ हज़ारों लोग इसराइली बमबारी से बचने के लिए वहाँ पहुँच रहे हैं. ग़ाज़ा युद्ध की पृष्ठभूमि में इसराइल और लेबनान में हिज़बुल्लाह गुट के बीच टकराव हाल के दिनों में चिन्ताजनक स्तर पर पहुँच गया है.