स्विट्ज़रलैंड के जिनीवा शहर में ‘विश्व स्वास्थ्य असेम्बली’ का 78वाँ सत्र सोमवार को आरम्भ हुआ है, जिसमें बढ़ती स्वास्थ्य, जलवायु और वित्तीय चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक एकजुटता की पुकार लगाई गई है. साथ ही, अगली वैश्विक महामारी का बेहतर ढंग से सामना करने के इरादे से एक वैश्विक सन्धि को स्वीकृति दिए जाने की भी योजना है.