Stocks to Watch: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज एशियाई मार्केट से घरेलू मार्केट में भी मुनाफावसूली के संकेत मिल रहे हैं। एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) लाल बंद हुए थे। हालांकि रिकॉर्ड हाई से फिलहाल ये 5 फीसदी से कम ही नीचे हैं। पिछले साल 27 सितंबर को इंट्रा-डे में सेंसेक्स 86 हजार के काफी करीब 85,978.25 और निफ्टी भी 26300 के करीब 26,277.35 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था। जानिए कि आज किन शेयरों में तेज हलचल रह सकती है?