IRCTC Refunds: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहल्गाम में हुए आतंकी हमले में 26 मासूम लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस हमले के बाद देशभर में गहरा आक्रोश फैल गया। इस संकट की घड़ी में IRCTC ने कश्मीर, लेह और मनाली में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही, जिन्होंने कश्मीर की यात्रा रद्द की, उन्हें पूरा रिफंड भी दिया गया