टेस्ट और टी20 से संन्यास के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा, भारतीय क्रिकेट टीम के ODI टीम का हिस्सा हैं। दोनों ही खिलाड़ी अभी ODI क्रिकेट खेलते रहेंगे। वहीं लेकिन अब ये सवाल उठता है कि दोनों ही खिलाड़ी जब टीम इंडिया के लिए एक ही फॉर्मेट खेलने वाले हैं तो बीसीसीआई से मिलने वाली उनकी सैलरी पर क्या असर पड़ेगा। इस सवाल का जवाब जानने से पहले ये जान लेते हैं कि दोनों खिलाड़ियों को कितनी सैलरी मिलती है।