Technical View: Nifty पर एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी ने कहा कि निफ्टी को 24,500 के आसपास सपोर्ट मिल रहा है। निफ्टी का निकट-अवधि का रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। उन्होंने कहा कि हाल ही में तेजी के बाद, बाजार आगे की ओर बढ़ने से पहले सपोर्ट स्तरों पर रुक रहा है। अगले एक सप्ताह में निफ्टी के 25,000 के उच्च स्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद है