Eicher Motors Q4 results: रॉयल एनफील्ड बुलेट गाड़ी बनाने वाली कंपनी आयशर मोटर्स ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही में 1,362 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के लिए कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,070 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर कंपनी के शुद्ध मुनाफे में लगभग 27 प्रतिशत से अधिक का इजाफा देखने को मिला है