Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार बुधवार 14 मई को एक बार हरे निशान में लौट आए। सेंसेक्स 182 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 24,650 के पार पहुंच गया। ब्रॉडर मार्केट में इससे भी अधिक तेजी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.19 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.63 फीसदी बढ़कर बंद हुए। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू आज करीब 3.88 लाख करोड़ बढ़ गई