चतुरमोहता ने कहा कि केमिकल्स ने अभी हमें थोड़ा सा निराश किया है। इसके चलते हमें एसआरएफ और नवीन फ्लोरीन जैसे शेयरों में थोड़ा मुनाफावसूली देखने को मिली है। लेकिन इस सेक्टर में केमिकल्स की नई सप्लाई आ नहीं रही है और रेफ्रिजरेंट्स की बढ़ती मांग के कारण आगे हमें इस सेक्टर में सुधार की उम्मीद है। हमें नवीन फ्लोरीन, एसआरएफ और गुजरात गैस जैसे शेयरों पर नजर रखनी चाहिए