(खबरें अब आसान भाषा में)
इसराइल और हिज़बुल्लाह के बीच टकराव भड़कने की वजह से लेबनान में हज़ारों लोगों को अपना घर छोड़कर भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है, जिनमें सीरियाई शरणार्थी भी हैं. शरणार्थी मामलों के लिए यूएन एजेंसी (UNHCR) ने बताया है कि लेबनान और सीरिया के सीमावर्ती इलाक़े में वाहनों की लम्बी क़तारें हैं.