तुर्किए ने, अजरबैजान के साथ मिलकर, सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान के साथ एकजुटता दिखाई थी। इससे भारत में कई लोग नाराज हैं। #BoycottTurkeyAzerbaijan सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यही नहीं EaseMyTrip, Cox & Kings और Travomint जैसी देश की बड़ी ट्रैवल कंपनियों ने लोगों को इन देशों की गैरजरूरी यात्रा ना करने की अपील की है और नई बुकिंग भी रोक दी है