Cipla Q4 results: दिग्गज फार्मा कंपनी सिप्ला ने चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफे में 30 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,222 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी ने 939 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। चौथी तिमाही में ऑपरेशंस से इसका रेवन्यू 9 प्रतिशत बढ़कर 6,729.69 करोड़ रुपये हो गया