Tata Steel Share Price: सीएलएसए ने टाटा स्टील पर होल्ड रेटिंग देकर इसका टारगेट 145 रुपये प्रति शेयर तय किया है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी का कंसोलिडेटेड एडजस्टेड EBITDA अनुमान के मुताबिक रहा। स्टैंडअलोन वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर 3% रही। कंपनी की सीजनल मजबूती, क्षमता बढ़ोतरी से वॉल्यूम बढ़ा है। कंपनी ने FY26 में 11,500 करोड़ रुपये लागत घटाने का गाइडेंस रखा है