ब्राज़ील के फ़ोर्टालेज़ा में साइकलिंग मार्गों के नैटवर्क को 70 किलोमीटर से बढ़ाकर 400 किलोमीटर से भी ज़्यादा कर दिया गया है. पेरिस की हर सड़क पर साइकिल मार्ग बनाने की एक महत्वाकांक्षी परियोजना चल रही है, और नॉर्वे के तटीय शहर बर्गन में दुनिया की सबसे लम्बी पैदल व साइकिल सुरंग बनाई गई है. संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक सड़क सुरक्षा सप्ताह का लक्ष्य इन सभी शहरी योजनाओं का जश्न और बढ़ावा देना है जो सोमवार को शुरू हुआ है.