Wed Sep 25 2024 01:58:25 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं- PM मोदी
पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर की जनता से वोटिंग की अपील की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “आज जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान है। मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे अपना वोट डालें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर मैं उन सभी युवा साथियों को बधाई देता हूं जो पहली बार वोट करने जा रहे हैं।”
Wed Sep 25 2024 01:55:46 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
BJP उम्मीदवार बलदेव राज शर्मा ने की पूजा
श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र से कटरा से BJP उम्मीदवार बलदेव राज शर्मा दूसरे चरण के मतदान से पहले अपने आवास पर पूजा-अर्चना करते हुए।
Wed Sep 25 2024 01:54:10 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
दिल खोलकर मतदान करें जम्मू-कश्मीर की जनता- रवींद्र रैना
जम्मू-कश्मीर BJP प्रमुख और नौशेरा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार रविंदर रैना ने आज विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, “आज दूसरे दौर का मतदान है और मैं उम्मीद करता हूं कि जबरदस्त मतदान होगा। मैं जम्मू-कश्मीर की जनता से निवेदन करता हूं कि दिल खोल कर मतदान करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करें। नए और खुशहाल जम्मू-कश्मीर के लिए मतदान करें जिससे अमन शांति आगे भी बरकरार रहे।”
Wed Sep 25 2024 01:48:52 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
मायावती की हरियाणा में रैलियां
BSP सुप्रीमो मायावती आज हरियाणा में चुनाव प्रचार करेंगी। वह गठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में 4 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। जान लें कि बीएसपी और इनेलो मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।
Wed Sep 25 2024 01:48:44 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
हरियाणा के गोहाना में आज PM मोदी की रैली
आज पीएम मोदी हरियाणा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। BJP प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने बताया कि 25 सितंबर को गोहाना में उनकी रैली होगी, जिसमें 22 विधानसभाओं से कार्यकर्ता और उम्मीदवार शामिल होंगे। इनमें से 9 विधानसभा रोहतक, 9 विधानसभा सोनीपत की और 4 विधानसभा पानीपत की शामिल हैं।
Wed Sep 25 2024 01:48:36 GMT+0000 (Coordinated Universal Time)
जम्मू-कश्मीर में दूसरे फेज की वोटिंग शुरू
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा। छह जिलों की 26 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं, जिसमें तीन जिले जम्मू डिवीजन में हैं और तीन जिले घाटी के शामिल हैं। तीसरे और अंतिम चरण के लिए जम्मू-कश्मीर में 1 अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं 8 अक्टूबर को मतगणना का दिन है।