(खबरें अब आसान भाषा में)
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है कि भारत चाहे तो आईपीएल के बाकी मुकाबले यूके में करा सकता है. इसके लिए यूके में सभी वेन्यू तैयार हैं. भारत पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से आईपीएल को 1 सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है. आईपीएल के मौजूदा सीजन में 58 मैच खेले जा चुके थे.