Swiggy Q4 Results: स्विगी (Swiggy) ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजे आज यानी कि 9 मई को जारी कर दिये हैं। वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही में कंपनी ने 1,081.18 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है। यह वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में दर्ज 554.77 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ से 94 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाता है