दिल्ली के स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. डीडीसीए के अधिकारी ने स्वीकार किया कि उन्हें आज सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें स्टेडियम को बम से उड़ाने की बात कही गई है. अधिकारी ने कहा कि इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है. आईपीएल के कई मुकाबले इस मैदान पर हाल में खेले गए. दिल्ली कैपिटल्स का यह घरेलू ग्राउंड है.