हर्षवर्धन ने फतहसागर झील पर संचालित रिजनल कायाकिंग-केनोइंग प्रशिक्षण केंद्र और उत्तराखंड के कोटेश्वर स्थित हाई परफॉर्मेंस अकादमी में कोच निश्चय सिंह चौहान और अलेक्सजेंडर से प्रशिक्षण लिया है.सीमित संसाधनों और मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावजूद हर्षवर्धन ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते.अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं.