Trade setup for today : निफ्टी ने 24,200 का स्तर बचाए रखा है। यह लेवल आने वाले कारोबारी सत्रों में सपोर्ट के तौर पर काम कर सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 24,500-24,600 के स्तर पर रेजिस्टेंस रहने की उम्मीद है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक इंडेक्स इनमें से किसी भी स्तर को नहीं तोड़ता, तब तक सीमित दायरे में कारोबार होने की उम्मीद है